चतरा: दलगत भावना से ऊपर उठ रैयतों के आंदोलन का हल निकले :अम्बा
- By admin --
- 23 Aug 2020 --
- comments are disable
चतरा के टंडवा में संचालित एशिया के सबसे बड़े कोल परियोजना टंडवा में चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित विस्थापित एवं प्रभावित भू-रैयतों व मजदूरों के आंदोलन को छठे दिन बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद का समर्थन मिला।
आम्रपाली परियोजना में मजदूरों को उनके हक दिलाने के लिए बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने सभी राजनीतिक दल के नेताओं से राजनीतिक और दलगत भावना से ऊपर उठकर रैयतों से आंदोलन के विषय में समस्या कैसे हल हो, इस पर मौखिक चर्चा करने की अपील की है।
रैयतों की मांग जायज : विधायक
विधायक ने कहा है कि सीसीएल प्रबंधन रैयतों का शोषण कर रही है। रैयतों की मांगों को विधायक ने जायज बताया है। इधर रैयतों ने कहा है कि जबतक रोजगार से नही जोड़ा जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रैयतों ने कहा परियोजना क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं भी नदारत है।
भूखे रहकर भी आंदोलन जारी रखेंगे
लोग बिजली, पानी, स्कूल व अस्पताल इन सभी सुविधाएं से वंचित हैं ,वही यहां के लोगों के जमीन सीसीएल द्वारा 2003 में ही अधिग्रहित किया गया। फिर भी यहां के लोगों को रोजगार से वंचित रखा गया है। रैयतों ने स्पस्ट कहा कि जब तक झारखण्ड सरकार हम गरीबों की फरियाद नही सुनती, तब तक हम भूखे रहकर भी आंदोलन जारी रखेंगे।