कोडरमा : जनवादी नौजवान सभा का प्रोटेस्ट डे, उठी डॉ कफील की रिहाई की मांग

कोडरमा : देश के चर्चित चेहरों में से एक डॉ काफिल खान जेल में बंद है। डॉ काफिल खान की रिहाई की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा देशव्यापी प्रोटेस्ट डे आयोजित कर डॉ काफिल की रिहाई की मांग कर रही है। कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में DYFI ने डॉ काफिल खान के समर्थन में नारे लगाए और रिहाई की मांग उठायी ।

डीवाईएफआई(DYFI) के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि देश में सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले प्रगतिशील लोगों को जेल में डाला जा रहा है। डॉ काफिल जैसे सैंकड़ो लोगों को जनता की आवाज उठाने पर जेल में कैद कर दिया गया है।

डॉ काफिल ने चमकी बुखार, निपाह वायरस में जान जोखिम में डाल कर सेवा की है। ऐसे लोगों पर फर्जी मुकदमा डाल कर उनकी आवाज़ रोकना ठीक नही। DYFI ने डॉ काफिल जैसे प्रगतिशील लोगों को अविलंब रिहा करने की मांग की है।