रांचीः लॉज, हॉस्टल संचालकों पर निगम का लॉक सिस्टम शुरु
- By admin --
- 15 Jul 2020 --
- comments are disable
लॉज और हॉस्टल संचालकों पर रांची नगर-निगम ने चाबुक चलाना शुरु कर दिया है। निगम ने सख़्ती से पालन करते हुए 70 से अधिक लॉज और हॉस्टल संचालन करने वालो पर नोटिस भेजा है।
रांची जिला में बिना नक्शा पास कराकर भवन में चल रहे लॉज एवं हॉस्टल वह वेंकट हॉल को बंद करने का आदेश दिया है। एमसीडी के अधिकारियों ने कहा है कि वैसे लॉज हॉस्टल एवं बैंक्विट हॉल जो बिना अनुमति के संचालन कर रहे हैं।
अगर ऐसा करते पकड़ा गया तो भवन को सील तथा जुर्माना वसूला जाएगा। निगम का कहना है कि ऐसे रेजिडेंशियल आवास को भी कमर्शियल यूज किया जा रहा है। निगम जांच अभियान चला रही है संचालन करने वालों पर करवाई तथा भवन को सील भी किया जा सकता है ।
आपको बता दें कि रांची में 1000 से अधिक लॉज एवं हॉस्टल, रेजिडेंशियल आवास कमर्शियल यूज किए जाने की खबर है। तकरीबन 500000 से अधिक स्टूडेंट और गार्ड, सफाई कर्मी एवं अन्य रोजगार करने वाले लोग भाड़े के मकान में रह रहे हैं इसका सीधा असर स्टूडेंट तथा भाड़े पर किराए पर रह रहे, कामगार मजदूर एवं अन्य लोगों पर असर पड़ेगा।