रांचीः गठबंधन की नींव उपचुनाव तय करेगी- सुदेश महतो

ऑनलाइन संबोधित किए कार्यकर्ताओं को सुदेश

आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आधुनिक सोशल मीडिया को हथियार बनाते हुए आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी पदाधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित किया।आपको बता दें कि निर्मल महतो ने आजसू पार्टी का स्थापना 22 जून 1986 को किया था।

पार्टी के कार्यकर्ता को संबोधित करने के बाद सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने कहाकि कोल ब्लाक की निलामी केन्द्र सरकार कर सकती है और राज्य सरकार राज्य के हित के लिए न्यायलय में जाकर अपनी बात को रख सकती है।

वहीं राज्य में दो सीटों पर होने वाली विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुदेश ने अपनी गेंद बीजेपी के पाले में डाल दी है। उन्होंने कहाकि इस गठबंधन की नींव कितनी मजबूत होगी, ये तो उपचुनाव में देखने को मिलेगा।