रांचीः जल्द खाली होगा सरला-विड़ला का हॉस्टल,जानिए क्यों
- By admin --
- 18 Jun 2020 --
- comments are disable
राज्य में होने वाले दो राज्यसभा सीट पर चुनाव को लेकर सह और मात का खेल शुरु हो गया है। अपनी-अपनी जीत के लिए पार्टियां रणनीति बना में जुटी है। एक तरफ बीजेपी अपने 25 विधायकों को सरला-विड़ला विश्वविद्यालय में रखकर सेफ जोन में चले गए थे।
लेकिन सत्ता पक्ष की शिकायत के बाद रांची उपायुक्त ने सरला-विड़ला का हॉस्टल खाली करने का आदेश दे दिया है। सरला-विड़ला विश्वविद्यालय में रह रहे बीजेपी के 25 विधायकों को लेकर जेएमएम ने चुनाव आयोग का दरवाजा खट-खटाया और शिकायत किया कि लॉकडाउन का बीजेपी विधायक सरे आम उल्लघंन करते हुए क्रिकेट खेल रहे हैं।
वहीं बीजेपी विधायक विरंची नारायण ने चुनाव आयोग से शिकायत किया कि मुख्यमंत्री आवास में हुई यूपीए गठबंधन की बैठक में आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। सरकारी आवास और पैसे का उपयोग चुनाव की बैठक आयोजित करने के लिय किया गया। इस बैठक में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के साथ कोरोना काल मे सोशल डिस्टनसिंग का भी उल्लंघन किया गया है।