रांची: ट्रांसफर के बाद भी पद पर कुंडली मारे बैठे हैं अजय रस्तोगी

  • पद पर बने रहने के लिए सरकार में बातचीत का क्रम जारी

  • वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव हैं रस्तोगी

  • रस्तोगी पर पोल्यूशन बोर्ड का अध्यक्ष की भी है जिम्मेदारी

झारखंड में अधिकारियों का खेल अजब-गजब हमेशा से रहा है। कई एसे मौके आए जब राज्य के अधिकारी, सरकार के आदेशों का भी उलंघन करने से बाज नहीं आते।

राज्य के वन विभाग के एक ऐसे ही अधिकारी हैं जिनका ट्रांसफर हो तो गया है, लेकिन वर्तमान में अपने पद पर कुंडली मारे बैठे हुए हैं। ऐसे ही एक अधिकारी का नाम है अजय कुमार रस्तोगी।

मिली जानकारी के अनुसार वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव अजय कुमार रस्तोगी का स्थानांतरण सरकार ने तो कर दिया है, लेकिन  खबर लिखे जाने तक वे पूर्व  की तरह अपने पद पर विराजमान हैं।

ऐसे में विभाग के कई अधिकारी असमंजस में हैं। जानकारी के अनुसार अजय कुमार रस्तोगी, वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव के पद पर कई सालों से जमे हुए हैं। उन्हें अतिक्त प्रभार के रूप में पोल्यूशन बोर्ड का अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई है।

माना जा रहा है कि विभाग के विशेष सचिव के पद से स्थानांतरित होने के साथ पोल्यूशन बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार स्वतः ही खत्म हो जाता है। ऐसे में  रस्तोगी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी नहीं रह पाएंगे।

विभाग में इस तरह की चर्चा जारी है कि वे पुन: वापसी के लिए सरकार में बातचीत कर रहे हैं। लेकिन सरकार की तरफ से किसी तरह का कोई रिस्पोंस नहीं दिया जा रहा है। अब देखना है कि राज्य सरकार के इस आदेश पर किस तरह की स्थिति बन पाती है।