पत्थरबाजों से मुक्ति के लिए देशभर में विशेष कानून की जरुरत : संजय सेठ

 

रांची।   रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह बीजेपी नेता संजय सेठ ने कहा है कि पत्थरबाजों से मुक्ति के लिए पूरे देश भर में एक विशेष कानून होने की आवश्यकता है जिससे इस प्रकार के असामाजिक पत्थरबाजों से देश मुक्त हो सके। जनहित के कई मुद्दों को उन्होंने संसद में उठाया भी है। लेकिन विपक्षी दलों के रवैये से उन्होंने नाराजगी दिखाया और कहा कि 20 दिन के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्षी दलवों ने सिर्फ सदन को बाधित किया है। साथ ही संजय सेठ ने कहा कि विपक्षी पार्टा जानबूझकर गंभीर मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रही है।

सांसद ने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र के जनता को यह बात जानने का पूर्ण अधिकार है कि उनके द्वारा चुने गए सांसद ने संसदीय क्षेत्र के जनहित के कितने मुद्दों को उठाया। लेकिन विपक्षी पार्टी ने आगामी लोकसभा के चुनाव को लेकर सिर्फ वर्तमान केंद्र सरकार के प्रति अपनी मानसिक स्थिति को दर्शाया है साथ ही जनहित के कई  बिलों पर चर्चा करने से केंद्र की विपक्षी पार्टियां  दूरी बनाई । लेकिन जनता सब कुछ जानती है।