मुख्यमंत्री को ईडी के समन के बाद भड़की , झारखंड मुक्ति मोर्चा……
- By rakesh --
- 11 Aug 2023 --
- comments are disable
केंद्र सरकार और भाजपा पर निकाली भड़ास
रांची। ईडी द्वारा राज्य सरकार को समन भेजने के बाद जेएमएम ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि एडी के सम्मन से हम डरने वाले नहीं, हम अपनी लड़ाई लड़ना खुद जानते हैं
झामुमो के महासचिव ने प्रेस वार्ता कर कहां की 23 साल में झारखंड में कभी भी आदिवासी दिवस नहीं मनाया गया जबकि इस राज्य में बीजेपी का शासन सबसे अधिक रहा है। भाजपा के लोग आदिवासियों को कुछ नहीं समझते हैं बस आदिवासीयो का अपमान शोषण करने जानते हैं लेकिन जब एक आदिवासी बेटा अपने आदिवासियों के लिए अपने राज्य के लिए कुछ अच्छा करना चाह रहा है तो यह उन पर कई तरह तरह के आरोप लगाकर हेमंत सोरेन को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे है लेकिन इनके ऐसे कारनामों से हम डरने वाले नहीं जिस तरीके से हेमंत सोरेन पर साजिश रची जा रही है इसका जल्द ही पर्दा फास किया जाएगा। और यह लड़ाई हम जरूर जीतेंगे । सत्य हमारे साथ है सत्य सब को परेशान कर सकता है लेकिन पराजित नहीं लाख कोशिश के बावजूद भी सरकार का कुछ नहीं कर पाएंगे चाहे कितनी भी आरोप लगाएं हम तैयार हैं उनके सवालों का जवाब देने के लिए।
लेकिन हम थोड़ा भी नाराज हो जाए तो देश की बत्ती गुल हो सकती है।झारखंड ही देश को सबसे ज्यादा खनिज और राजस्व देता है। हम देश के लिए खुद को नहीं खुद की पीढ़ियों को कुर्बान कर रहे हैं हम खुद के लिए लड़ाई लड़ना जानते हैं यह राज्य के मुखिया और राज्य के जनता भी जानती है।