रांची। मैं कुर्सी से दिल्लगी नहीं करता।मेरी दिल्लगी राज्य की जनता से है : हेमंत सोरेन
- By rakesh --
- 30 Aug 2022 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, गवर्नर के मामले में प्रतिक्रिया देने में समर्थ ,उन्होंने क्या कहा जानकारी नहीं है
जो वर्तमान देश के हालत हैं जब देश वैश्विक महामारी से उबर रहा देश के 80 प्रतिशत लोग ग्रामीण जीवन व्यतीत करते हैं उनकी प्राथमिकताओ के आधार पर चिंताएं तय होनी चाहिए , आज किसान मजदूर , युवा सभी गायब हो गए हैं। सरकार बनाओ सरकार तोड़ो, विधायक खरीदो , विधायक बेचो ,आखिर व्यापारियों का और काम क्या होता है देश चलाना थोड़े ही ,खरीद फरोख्त करना , हमें ये नहीं आता , इन व्यापारियों को भी हम जवाब देगें , इनके हर करतूत पर देश की नजर है। धर्म समाज पर कब तक ये अपनी रोटी सेकेगें ,ये भी देखेंगे। धर्म समाज के आधार पर और बांट कर कभी देश आगे नहीं बढ़ सकता। बहुत दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार देश के आधे राज्यों से सिर्फ इस बार पर लड़ाई कर रहा हो ।
सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान — मैं कुर्सी से दिल्लगी नहीं करता।मेरी दिल्लगी राज्य की जनता से हैं.
राज्य के आदिवासियों से है. यहां रहने वालों से है. उन्होंने कहा कि सरकार की नजर हर घटना पर है. हम भी जवाब देंगे और राज्य की जनता भी जवाब देगी.उन व्यापारियों को भी हम जवाब देंगे. देश की जनता भी व्यापारियों को जवाब देगी. भाजपा के नेता जो भी कर रहे हैं, इनकी हर करतूत पर देश की नजर है. धर्म के नाम पर कितने दिनों तक राजनीति की रोटी सेकेंगे, यह भी सभी लोग देखेंगे. धर्म के आधार पर समाज को बांटकर राजनीति बहुत दिन नहीं चलेगी.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी दिल्लगी सवा तीन करोड़ जनता से है. हमारी दिल्लगी लोगों से है. हमारी दिल्लगी कभी कुर्सी से नहीं है. विधायकों के खरीदने और पैसा देने के मामले को लेकर हेमंत सोरेन ने कहा कि जो लोग कोलकाता में पकड़े गए, वह जांच का विषय है कि उन लोगों ने पैसे कहां से लाए थे और वह पैसा किसका था. लेकिन एक बात साफ है कि पैसा लेते जो पकड़े गए, वह सामने आ गए. लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो पैसा लेकर भी सामने नहीं आते. महाराष्ट्र की घटना का जिक्र करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि हर कोई शिंदे नहीं हो सकता और शिंदे जैसी स्थिति भी नहीं हो सकती. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राजनीति में इस तरह की चीजों की चर्चा भी रहती है और इसे हवा भी दिया जाता है.