पादरी से राहुल की बातचीत पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

पादरी से राहुल की बातचीत पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (एजेंसी) एक पादरी से राहुल गांधी की बातचीत को लेकर भाजपा नेताओं के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सफलतापूर्वक शुरू होने के बाद से हताश है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘भाजपा की ‘हेट फैक्ट्री’ राहुल के संबंध में एक घटिया ट्वीट प्रसारित कर रही है। ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह भाजपा का विशिष्ट तुच्छ तरीका है। भारत जोड़ो यात्रा की सफल शुरुआत और लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखकर ये हताश हो गए हैं।’ रमेश ने आरापे लगाया, ‘जो लोग महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। जिन लोगों ने नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे, गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी जैसे लोगों की हत्या की, वे आज सवाल उठा रहे हैं। कैसा घटिया मजाक है।