अडाणी मामले में कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल, केद्र सरकार पर लगाए आरोप !

रांची। अडाणी के गिरती साख और शेयर के बीच केंद्र में विपक्षी की पार्टी काग्रेस का देशव्यापी आंदोलन दिखाई पड़ा। सदन से लेकर सड़क तक कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार पर आडाणी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आंदोलन किया। कांग्रेसियों के आंदोलन से सदन की कार्रवाई तो प्रभावित हुई ही। साथ ही साथ देशभर में जनता के बीच कांग्रेसियों ने वत्रमान हालात को लेकर जनता को जानकारी दी।

झारखंड की राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में कांग्रेसियों ने एसबीआइ और एलआईसी के दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। रांची में कांग्रेसियों के इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हल्ला बोला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में एल.आई. सी.एवं एस.बी.आई. में प्रधानमंत्री के व्यापारिक मित्रों द्वारा घोटाला कर देश की जनता की गाढ़ी कमाई को डकारने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

 

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एक-एक भारतवासी के पसीने से कमाई धन राशि एलआईसी के माध्यम से केन्द्र की सरकार ने लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि निम्नवर्गीय, मध्यमवर्गीय परिवार के लोग एक ओर महंगाई के संकट से गुजर रहे है वहीं दूसरी ओर अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए जमा पूंजी भी डूबने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक एलआईसी के 39 करोड पालिसी धारकों का 33060 करोड रूपये डूब चुके हैं। भारतीय बैंकों का अडानी समूह पर करीब 80 हजार करोड का कर्ज है। इसके बावजूद बैंकों से कर्ज देकर खाताधारकों का पैसा मोदी सरकार डूबा रही है।  उन्होंने कहा कि एलआईसी और एसबीआई में हिस्से को प्रधानमंत्री जी ने अडानी ग्रुप के ऐसे समूह का हवाला किया जिस पर देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट फ्राड का इल्जाम लगा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री खामोश क्यूं है, देश की जांच एजेंसियों चुप क्यों है।

 

कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि प्रधानमंत्री उक्त मामले की जेपीसी गठन कर जांच करायें। अपने चूंनिदा मित्रों को देश की संपति लूटने का अधिकार मोदी जी ने दे दिया है लेकिन कांग्रेस देश के सजग प्रहरी के रूप में ऐसा नहीं होने देगी।

 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकात सहाय ने कहा कि मोदी सरकार ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर ऐसे चुप्पी साधी हुई हैए जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी जी से हम कहना चाहते हैं कि आप अपने परम मित्र को धोखा दीजियेए हमें उससे कोई मतलब नहीं हैए पर कम से कम भारत के निवेशकोंए स्प्ब् के 29 करोड़ पॉलिसी होल्डर और 45 करोड़ खाता धारकों को तो धोखा मत दीजिये।

 

रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि करोड़ोंए 40 करोड़ के लगभग निवेशक जिन्होंने अपनी जमा पूंजी एलआईसी में लगाई थी । उनके भविष्य का सवाल है और एलआईसी में जो अडानी एंटरप्राईसेस हैं। 1 प्रतिशत से बढ़ा कर एलआईसी ने अपना निवेश कर दिया उसमें। किसके इशारे पर कियाए क्यों किया।

 

धरना प्रदर्शन में जितेन्द्र त्रिवेदी, दिलावर खान, शहबाज अहमद, प्रदीप सिंह, राजकुमार नागवंशी, तारिक मुंजिबी, आसिफ खान, सुदीप उरांव, समीर कुरैशी, फ्रांसिस तिर्की, अनिल सिंह, प्रकाश सोनी, विक्की ठाकुर, राखी प्रियदर्शी, राजकुमार, सदाब खान, संतोष सोनी, दीपू सिन्हा, जियाउल हक, सहित सैकड़ो की संख्या में शामिल थे।