गढ़वा: विद्यापति ऋषि बने झारखंड मजदूर संघ पलामू प्रमंडल के अध्यक्ष

झारखंड मजदूर संघ के केन्द्रीय महासचिव राजकुमार यादव के द्वारा झारखंड के विभिन्न प्रमंडलों की कमेटियों गठन किया गया जिसमें गढ़वा मेराल प्रखंड के अकलवानी गांव के रहने वाले महेंद्र राम के पुत्र विद्यापति को पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

विद्यापति ऋषि ने कहा कि किसान हितों की आवाज उठाने पर झारखंड मजदूर संघ के केंद्रीय महासचिव राजकुमार यादव ने मुझे यह सम्मान दिया। मैं इस दायित्व को पूरा निष्ठा लगन के साथ निभाऊंगा।