रांचीः गरीबों के साथ मनाया गया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का जन्मदिन

कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन खास तरह से मनाया गया। पूर्व में ही आला कमान ने निर्देश दिया था कि इस बार राहुल गांधी के जन्मदिन पर असहाय लोगों के बीच सेवा करके मनाया जायेगा।

इसी के तहत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिरायालाल चौक पर गरीबों को भोजन कराया गया। आपको बता दें कि इस अवसर पर उन्होंने रांची के शहीद एल्बर्ट एक्का चौक पर समाज के अंतिम पायदान के लोगों के साथ खुशियां बांटी और साथ उन लोगों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबों और असहाय लोगों की आवाज बनी है, कांग्रेस का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान देना है।