डाबर और टाटा कंपनी के नकली प्रोडक्ट बरामद, बरकाकाना रेल पुलिस ने की कार्रवाई..
- By rakesh --
- 18 Jan 2022 --
- comments are disable
अगर आप डाबर के साथ साथ ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्टस को अपने जीवन में इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पूरी तरह से सावधानी बरतनी होगा। दरअसल इन कंपनियों के नाम पर झारखंड में नकली उपात्दों को धड़ल्ले से बाजार में बेचा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इन नामी-गिरामी कंपनियों के नाम पर नकड़ी प्रोडक्टस बनानेवालों का पर्दाफाश करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
रामगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में कई नामी-गिरामी कंपनियों के प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ है जब बरकाकाना रेल पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के पास से अनिल साहू के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डॉबर और टाटा कंपनी के प्रोडक्ट्स बरामद किए। छापेमारी के बाद पछताछ में पता चला कि डाबर कंपनी के गुलाब जल, बादाम तेल, टाटा टी प्रीमियम चाय, टाटा टी गोल्ड चाय, हैंड सेनीटाइजर, निहार कोकोनट ऑयल, सूमो पेन ऑयल, हार्पिक के नकली प्रोडक्ट बनाकर बाजार में बेचे जा रहे हैं।
रेल पुलिस मंगल देव उरांव को स्थानीय महिलाओं ने बताया कि हजारीबाग और रामगढ़ जिले के कुछ लोग उनके आवास पर आए थे। उन लोगों ने 400 रुपये प्रतिदिन हिसाब से मजदूरी देने का वादा किया था। उन महिलाओं को घर में बैठे-बैठे अभी सारे प्रोडक्ट पैक करना था। साथ ही सभी प्रोडक्ट पर लेबल भी लगाना था। सारा सामान हजारीबाग और रामगढ़ से आए युवकों ने ही उन्हें दिया था। छापेमारी के दौरान सभी प्रोडक्ट के नकली लेबल भी बरामद किए गए हैं।