रांची। नकली शराब पिलाकर 22 लोगों की जान लेनेवाला कारोबारी सिंघानिया गिरफ्तार
- By rakesh --
- 03 Jun 2021 --
- comments are disable
रांची। रांची में अवैध शराब के किंगपिन नरेश सिंघानियां को रांची पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया… उसे नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार इलाके से गिरफ्तार किया गया.. इस पर अवैध शराब का कारोबार करने और 22 लोगों की मौत का मामला दर्ज है…यह पिछले 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था… रांची पुलिस के मुताबिक, SSP एसके झा को गुप्त सूचना मिली थी कि नरेश सिंघानियां अपने रिश्तेदार के घर नामकुम के जोरार आया है.. जानकारी मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी को अलर्ट कर दिया गया… इसके बाद प्लानिंग के साथ गुरुवार की सुबह इसे इसके संबंधी के घर से ही दबोच लिया गया…
जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 के करम पर्व के मौके पर 2 सितंबर 2017 की रात अवैध शराब कारोबारी सिंघानिया बंधु प्रहलाद सिंघानिया और नरेश सिंघानिया ने रांची के बाजार में नकली शराब की एक बड़ी खेप उतारी थी..इस जहरीली शराब का सेवन करने से 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी…मरने वालों में जैप के चार जवान भी शामिल थे… जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि जहरीली शराब की यह खेप सिंघानिया बंधुओं ने बाजार में परोसा था….ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि नरेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सूचना इकट्ठा कर रही थी, जैसे हीपुलिस की रडार पर नरेश आयापुलिस ने धर दबोचा।
वैसे तो राज्य के कई इलाकों में अवैध शराब का धंधा जोरों पर है। झारखंड से अवैध तरीके से दूसरे राज्यों में भी शराब की सप्ताई की जाती है। अब इस गिरफ्तारी के बाद से उम्मीद है कि और अवैध कारोबारियों पर लगाम कसा जा सकेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार।