देवघर। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगा रहे आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार
- By rakesh --
- 06 Jun 2021 --
- comments are disable
देवधर। देवघर में एक बार फिर साईबर क्राईम से जुड़े आठ अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। ये सभी अपराधी लगातार लोगों को इंटरटे पर ठग रहे थे। पुलिस ने जाल बिछाकर इन अपराधियों को धर दबोचा है देवघर के एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने बताया कि लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और उसके बाद मारगोमुण्डा, करौं, और पथरद्दा थाना क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कराई गई जिसमें 08 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है ।
इन साइबर अपराधियों के पास से देवघर पुलिस ने 19 मोबाइल फोन 31 सिम कार्ड 07 एटीएम कार्ड 03 पासबुक दो डोंगल 02 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। देवघर एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी साइबर अपराधी पारंपरिक तरीके से लोगों की गाढ़ी कमाई मिनटों में गायब कर दिया करते थे। यह सभी साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर लोगों को केवाईसी कराने के नाम पर जरूरी डेटा हासिल कर इन के अकाउंट से पैसे गायब कर दिया करते थे। दूसरी तरफ विभिन्न तरह के पेमेंट डिजिटल मोड का इस्तेमाल कर ओटीपी हासिल कर इनकी रकम गायब कर दी जाती थी देवघर एसपी से देवघर पुलिस की बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।