रांची। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद का गुर्गा झारखंड से गिरफ्तार, झारखंड लिंक की है पुलिस को तालाश !
- By rakesh --
- 27 Dec 2020 --
- comments are disable
झारखंड से भी है दाउद इब्राहिम का लिंक!
रांची। झारखंड से अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का लिंक का खुलासा हुआ है। यह जानकारी तब आई जब गुजरात की एटीएस की टीम ने झारखंड से दाउद इब्राहिम के करीबी अब्दुल मजीद कुट्टी को गिरफ्तार किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक झारखंड पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। गुजरात एटीएस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुट्टी झारखंड के जमशेदपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद एक टीम को जमशेदपुर भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार कुट्टी को कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रांची में कुट्टी के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद गुजरात एटीएस की टीम ने झारखँड में अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया ।बाद में गुजरात एटीएस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुट्टी झारखंड के जमशेदपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद एक टीम को जमशेदपुर भेजा गयाऔर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
https://youtu.be/o647Ds5ohU4
हथियारों का जखीरा मिलने के बाद कुट्टी का नाम आया था सामने
जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी 1996 के दिन मेहसाणा के दूधसागर डेयरी के पास बॉम्बे गेस्ट हाउस पर छापेमारी के दौरान आरडीएक्स और हथियारों का जखीरा मिला था। इस छापेमारी के बाद से ही अब्दुल माजिद कुट्टी फरार था। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान 4 किलो आरडीएक्स 115 पिस्टल, 750 से ज्यादा कार्ट्रिज,10 डेटोनेटर बरामद किए गए थे। छापेमारी में बरामद पिस्टल और बुलेट्स पाकिस्तान में बने थे। हथियारों का ये जखीरा राजस्थान के बाड़मेर सीमा से भारत भेजा गया था, जिसे मुंबई और अहमदाबाद पहुंचाया जाना था। बता दें कि इस छापेमारी कार्रवाई के बाद से माजिद कुट्टी मलेशिया चला गया था। पिछले 24 साल से माजिद मलेशिया में ही था लेकिन जैसे ही गुजरात एटीएस को खबर लगी कि माजिद भारत आ गया है। वैसे ही जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दाउद के तार रांची से जुड़े होने की कई बार हुई है चर्चा!
वैसे दाउद इब्राहिम के तार रांची से जुड़े होने की कई बार चर्चा होती रही है। रांची के एक बड़े होटल में भी दाउद का पैसा लगे होने को लेकर खबरें लोगों के बीच घुमती रही है। लेकिन अब जब कुट्टी की गिरफ्तारी झारखंड से हुई है, तो शायद पुलिस को और भी कई नई जानकारियां मिल सकती हैं।