नक्सलियों के खात्मे की मुहिम तेज, बूढ़ा पहाड़ पर एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर लैंड

नक्सलियों के खात्मे की मुहिम तेज, बूढ़ा पहाड़ पर एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर होगा लैंड

नक्सलियों के लिए पनाहगार बना था बूढ़ा पहाड़

रांची। झारखंड से नक्सलियों के खात्मे को लेकर पुलिस ने मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में राज्य के सबसे दुर्गम और नक्सलियों के लिए पनाहगार के रूप में माने जानेवाला बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कर दिए जाने का दावा पुलिस ने किया है। झारखंड पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा, बल और कोबरा बटालियन तथा झारखंड जैगुआर की मदद से नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया गया और पूरे इलाके को नक्सलियों से मुक्त कर दिया गया है।

एयरफोर्स का एमआई हेलीकॉप्टर उतरा बूढ़ा पहाड़ पर 

पुलिस का दावा है कि अब इस इलाके में नक्सली नहीं हैं और आम जन-जीवन को सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। गढ़वा, पलामू  और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए एयरफोर्स का एमआइ हेलीकाप्टर उतारा गया। इसको लेकर झारखंड पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ पर हेलीकाप्टर के उतरने और टेक ऑफ करने के लिए लैंडिंग हेलीपैड बनाया है। अब यहां बूढ़ा पहाड़ के हेलीपैड से एंटी नक्सल गतिविधियां संचालित की जायेंगी।  एमआइ चॉपर आज बूढ़ा पहाड़ पर उतारा गय।  हालांकि अभी भी इस बात से पुलिस ने इनकार नहीं किया है कि इलाके में नक्सली छुपे हो सकते हैं या भेष बदलकर ग्रामीणों के बीच मौजूद रह सकते हैं। इसी को देखते हुए यहां ठोस कार्रवाई जारी है। बूढ़ा पहाड़ पर हेलीकाप्टर उतरने और उड़ान भरने के लिए की गई व्यवस्था से जहां पुलिस को भारी सहयोग मिल सकता है, वहीं आसपास के इलाके के  नक्सल ऑपरेशन में घायलों को रेस्क्यू करने में भी मदद मिलेगी और पलामू प्रमंडल के घने जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों को कम करने में मदद मिलेगी।