दुमका। बच्चियों की हत्या के बाद बीजेपी का हमला, एनआइए से जांच की मांग !

दुमका। दो बच्चियों की हत्या के बाद बीजेपी का हमला, एनआइए से जांच की मांग !

बाबूलाल पहुंचे दुमका, परिजनों से की मुलाकात

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में  लव जिहाद के मामले को लेकर भाजपा के नेताओं ने सरकार और प्रशासन को घेरा है। पहले अंकिता और इसके बाद एक और नाबालिक की हत्या किए जाने के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज जरुर है, लेकिन बीजेपी के नेताओं की तरफ से इस मामले की जांच के लिए एनआइए को जिम्मेदारी देने की मांग की जा रही है।घटना के बाद झारखंड बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने दुमका में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की है।बाद में उन्होंने कहां की लगातार दुमका में एक के बाद एक तरह की घटनाएं हो रही है और पुलिस का रवैया और संतोषजनक नहीं है । इसलिए मामले की जांच N I A से करानी चाहिए । बाबूलाल मरांडी के साथ दुमका सांसद सुनील सोरेन , पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी सहित कई नेता और काफी संख्या में कार्यकर्ता प्रीता के गांव पहुंचे ।

हत्या के बाद आत्महत्या का दिया गया रूप !

यहां आपको जानकारी हो कि दुमका रानीश्वर थाना क्षेत्र में  एक नाबालिक की हत्या कर दी गई । हत्यारी नहीं मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए सबको पेड़ से लटका दिया था, लेकिन पुलिस ने जब उसका पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी हत्या की गई है । या भी जानकारी प्राप्त हुई है कि वह गर्भवती थी । जानकारी के मुताबिक लड़की मजदूरी का काम भी किया करती थी । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजमिस्त्री को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है !

पुलिस को मृतक की शिनाख्त करने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी , लेकिन छानबीन में पता चला कि वह दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी । फॉरेन उसके परिवार को बुलाया गया तो पता चला कि किशोरी मजदूरी का काम करती थी और प्रतिदिन रानीश्वर आती जाती थी । कभी-कभी वाह जामा थाना क्षेत्र में अपनी मौसी के घर में भी रुक जाया करती थी । इधर उसका संपर्क एक राज मिस्त्री( अरमान) से हो गया था , दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला जिसके दौरान हुआ गर्भवती हो गई थी ।

पुलिस के आरोपियों को किया गिरफ्तार 

D I G सुदर्शन प्रसाद मंडल ने जानकारी दी कि इस मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है । लड़की नाबालिग है और वह गर्भवती थी । इस मामले में IPC एक्ट  376 , 302 और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है । उन्होंने जानकारी की गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है , अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने उसकी हत्या क्यों की थी !!!!

घटना की जानकारी मिलते ही डॉ पूर्व मंत्री लुईस मरांडी रानीश्वर थाना क्षेत्र पहुंची और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लगातार दुमका की बेटियों के साथ इस तरह की घटना हो रही है । इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए ।