रांची। वर्ष 1987 बैच के आइपीएस नीरज सिन्हा बने झारखँड के नए डीजीपी
- By rakesh --
- 11 Feb 2021 --
- comments are disable
रांची। झारखंड सरकार ने 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा को राज्य का डीजीपी बनाया है। हेमंत सरकार ने इसके पहले एमवी राव को प्रभारी डीजीपी बनाया था। राज्य में लगातार बढ़ते अपराध और नक्सली घटनाओं को देखते हुए विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार पर लगातार सवाल खड़े किए थे। ऐसे में राज्य में इस पद को लेकर कई तरह के विवाद भी शुरु हो गए थे।
हालांकि झारखंड सरकार ने राज्य के तीन आइपीएस अधिकारियों के नाम का पौनल यूपीएससी को भेजा था। इसमें नीरज सिन्हा का नाम तीसरे स्थान पर था। अब जाकर राज्य सरकार ने नीरज सिन्हा को राज्य के डीजीपी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी है।
इसके पहले नीरज सिन्हा जैप के डीजीपी के साथ साथ एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूयो के डीजी के रूप में कार्य कर रहे थे। नीरज सिन्हा राजधानी रांची के एसएसपी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। मूलतः झारखंड के साहेबगंज के निवासी नीरज सिन्हा की प्रारंभिक शिक्षा साहेबगंज में हुई । इसके बाद वे पटना साइस कालेज में पढ़ाई की । साथ ही वे जेएनयू दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।