धनबाद : पुलिस और सीआईएसएफ ने की छापेमारी, चार हाइवा अवैध कोयला जब्त
- By admin --
- 20 Aug 2020 --
- comments are disable
कतरास पुलिस एवं सीआईएसएफ के द्वारा आकाश कीनारी केलुडीह अवैध कोयला में छापामारी की गई, जिसमे बड़े पैमाने पर चार हाइवा अवैध कोयला को जब्त किया गया, कई दिनों से अवैध कोयले का बड़ा कारोबार चल रहा था।छापेमारी से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप है।
कतरास थानेदार रास बिहारी लाल, राम कनाली थानेदार जुबैल गुड़िया और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से कैलूडीह में छापामारी अभियान चलाकर चार हाइवा कोयला जब्त करने में सफलता हासिल की है। थानेदार ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर रामकनाली पुलिस व सीआईएसएफ के सहयोग से किया।
वही थानेदार आरबी लाल ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि कैलूडीह में भारी मात्रा में कोयला डंप कर अवैध कारोबारियों ने रखा है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए यह छापेमारी मारी की गयी । उन्होंने यह कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात की गयी है।
रात के अंधेरे में चलता है गोरखधंधा
कैलूडीह के यादव टोला मार्ग के भुइया पट्टी में कोयला का जमाव कर रात के अंधेरे में यहां से प्रतिदिन स्कूटर, मोटरसाइकिल, पिकअप वैन तथा टाटा मैजिक वाहन से राजगंज तथा बरवाड़ा थाना क्षेत्र में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जिसकी शिकायत लोगों ने थानेदार से की गयी थी।
शराबियों तथा अवैध धंधेबाजों का लगा रहता है जमावड़ा
कोयला के अवैध कारोबार के कारण कतरास राजगंज पथ शाम ढलते रंगीन हो जाता है। शराबियों तथा अवैध धंधेबाजों का उक्त मार्ग पर जमावड़ा लग जाता है।
रात के अंधेरे में चलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया था। कैलूडीह में छापामारी किए जाने के बाद लोगों ने आकाश कीनारी तथा चेतू डीह गोविंदपुर चार नंबर कोयला डंप कर रहे स्थानों पर भी लोगों ने छापामारी अभियान चलाने की मांग की है।