रांची: पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठी किया नष्ट, महुआ से बने शराब को बहाया

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के हेसाबेरा गांव में पुलिस ने अवैध शराब की  भट्ठी  को नष्ट कर दिया है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब की भट्ठी को नष्ट करने के साथ ही करीब एक क्विंटल जावा महुआ से बने शराब को बहा दिया।