राँची: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है । पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने के साथ  5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के पिठोरिया इलाके में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। पुलिस की टीम ने गुरुवार की सुबह पिठोरिया इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया।