रांची: सीएम ने छात्रा सोनम की मौत मामले की जांच का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पलामू स्थित मेराल निवासी 14 वर्षीय छात्रा सोनम की मौत मामले की जांच एवं दिवंगत सोनम के परिवार को न्याय दिलाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश झारखण्ड पुलिस को दिया है।

यह है मामला

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि 14 वर्षीय छात्रा सोनम अपने घर मेराल आयी थी। 29 अप्रैल को दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है। अपराधी अभी भी फरार हैं।