पाकुड़ : एमबी बुक के लिए जेई का पैसा मांगना पड़ा भारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए जेई रवि राकेश को रंगे हाथों पकड़ा है। पाकुड़ प्रखंड कार्यालय में मनरेगा के जेई ने एमबी बुक बनाने के लिए योजनाकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। एसीबी, दुमका  की टीम ने जेई रवि राकेश को अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार कर एसीबी की टीम रवि राकेश को अपने साथ दुमका लेकर चली गई। मनरेगा जेई रवि राकेश गोड्डा जिले के गांधीनगर का रहने वाला है। एसीबी दुमका का वर्ष 2020 का यह छठा ट्रैप है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, दुमका के अनुसार पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलडांगा गांव निवासी इंसान शेख ने जेई रवि राकेश के खिलाफ शिकायत की थी।

 इसमें रवि राकेश पर आरोप लगाया गया था कि बेलडांगा स्थित इंसान शेख की जमीन पर तालाब निर्माण के लिए योजना संख्या 57/2018-19 स्वीकृत किया गया है। जिसकी लागत 3 लाख 58 हजार 600 रुपये है. स्वीकृत जमीन पर तालाब निर्माण कार्य पूरा हो चुका था।