गोड्डाः सात टन विस्फोटक को पुलिस ने किया जब्त, चालक हिरासत में
- By admin --
- 14 Jul 2020 --
- comments are disable
गोड्डा पुलिस ने ट्रक में भरा अवैध विस्फोटक बरामद किया है। एसपी वाईएस रमेश के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के निकट मंगलवार की सुबह विस्फोटकों से लदा एक ट्रक जब्त किया। इसमें करीब सात टन विस्फोटक लोड था।
ट्रक को स्कॉर्ट करते हुए एक स्कॉर्पियो चल रहा थो जो भाग गया। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को किसी तरह का कागजात नहीं दिखाया है। पुलिस अवैध पत्थर खदानों में सप्लाई के साथ नक्सलियों को सप्लाई करने के बिंदुओं पर जांच रही है। मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने गोड्डा की ओर से तेजी से आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो एवं उसके पीछे से एक ट्रक को आते देखा तो उसे रोकने का इशारा किया गया। वाहन तेजी से मोहनपुर से मेन रोड की ओर निकल गया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ. पुलिस ने तब वहां से स्कॉर्पियो और ट्रक दोनों का पीछा किया। इस दौरान ग्राम बलिया के पास ट्रक को रोक लिया गया, वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी ललमटिया की ओर तेजी से निकल गयी।
ट्रक को जैसे ही रोका गया उससे एक व्यक्ति उतर कर भागने लगा। जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह भाग गया। वहीं एक व्यक्ति को पकड़ा लिया गया. उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने खुद को खलासी बताया. उसका नाम सरफु खान, पिता स्व. साहिद खान है। वह धनबाद के कतरास थाना के गोड़ी बांध गांव का रहनेवाला है।
पुलिस ने ट्रक में लोड शक्ति प्राइम क्लास 2 जेडजेड एक्सप्लोसिव, यूएन क्लास वन डिवीजन 5 83, एमएम गुणा 2 .78 केजी का 2061 पीस तथा नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 22 मीटर 50 पीस और नॉन इलेक्ट्रिक दो डिनोमीनेटर 4 मीटर का 200 पीस मिला है. जिसका वजन करीब 7 टन है