रांची। मेड के साथ मारपीट के मामले में पूर्व आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा गई जेल !

गिरफ्तारी के साथ ही 1 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रांची।रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा को आज पहले सुबह रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़ने से पूर्व ही सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची छोड़कर भागने की फ़िराक में सीमा पात्रा लगी हुई है। अपने आदिवासी नौकरानी पर जुल्म की पराकाष्ठा पार करने के जुर्म में सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तारी के इस डर से पिछले तीन दिनों से फरार थी। सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक आवास में लंबे समय से बंधक बनाकर दिव्यांग सुनीता को रखा गया था। दिव्यांग युवती सुनीता को पुलिस ने मुक्त कराया। पीड़िता गुमला जिला की रहने वाली है। आरोप है कि सीमा पात्रा ने घर में कामकाज करने के लिए सुनिता को बीते आठ साल से रखी थी। युवती को बंधक बनाकर बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा था। सुनीता के अनुसार सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक घर में बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। जबकि लोहे की रॉड से मारकर उसके दांत तोड़ दिए गए। राजभवन और हाईकोर्ट ने इसपर संज्ञान लिया था।

अहले सुबह सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया। बाद में कोर्ट में पेशी कर उन्हें 12 दिन के न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।  इसके पहले भाजपा ने सीमा पात्रा के इस अपराध को देखते हुए पार्टी से निष्कासि कर दिया है।

हालांकि अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। झारखंड में सरकार चला रही पार्टी जेएमएम औक कांग्रेसके नेताओं ने सीमा पात्री को बीजेपी के साथ जोड़ते हुए कई आरोप लगाए हैं। साथ ही साथ दोनों दल के नेताओं ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है।