नक्सलियों का झारखंड बंद का मिला जुला असर, सुरक्षाबल ने बढ़ाई चौकसी !

 

रांची। नक्सलियों का झारखंड बंद 22 जनवरी को रात 12 बजे से शुरू हो गया। बंद का राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मिला-जुला असर देखने को मिला है।  राज्यभर में नक्सलियों के बंद को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई थी।। खासकर नक्सल प्रभावित ईलाकों में पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों की गस्ती तेज कर दी गई थी । इलाकों में हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही

नक्सलियों के झारखंड बंद का ऐलान को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर रही। रांची टाटा रोड एनएच 33 समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। बंद से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया था।। सड़क पर आवागमन करने वालों यात्रियों और मालवाहक वाहनों के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरतने के लिए इंतजाम किया थे।

रीजनल कमेटी मेंबर व 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादी ने 22 जनवरी को 24 घंटे के लिए झारखंड बंद का ऐलान किया था। इसकी जानकारी झारखंड रीजनल कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी थी।