गिरिडीह। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर चूना लगानेवाले छह साइबर अपराधी शिकंजे में

एंकर। झारखंड में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साईबर क्राइम करनेवाले छह  शातिर साईबर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। मामला गिरिडीह इलाके का है, जहां पुलिस ने रणनीति बनाकर इन साइबर अपराधियों को धर दबोचा। ये सभी साइबर अपराधी ऑलाइन फंड ट्रांसफर करनेवाली कंपनियों के एप के माध्मय से लोगों को चूना लगा रहे थे। जानकारी के अनुसार साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापामारी कर  6 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।  प्रशिक्षु आईपीएस हरिश बिन जमा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापेमारी की और सिहोडीह से 6 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधियों के पास से साइबर अपराध के लिए उपयोग में लाए जानेवाले सामान बरामद किए गए हैं।

साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह से 6 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। प्रशिक्षु आईपीएस हरिश बिन जमा ने बुधवार को पुराने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। इन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापेमारी की और सिहोडीह से 6 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। इनमें राजकिशोर मंडल, नंदकिशोर मंडल, मंटू मंडल, दिनेश कुमार मंडल, संदीप मंडल, रामलील मंडल शामिल है।बताया गया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से 20 मोबाइल फोन सेट, 24 सिम कार्ड, 9 एटीएम, चेकबुक, पासबुक, 4 आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।
जानकारी दी गई कि ये लोगों से my बिजनेस, गूगल ऐड का प्रयोग कर कुरियर के बहाने, फ्रॉम ऐप के माध्यम से लिंक बनाकर, फोन पे के माध्यम से VPA बनाकर और बैंक अधिकारी बन कर लोगों से ठगी करने का काम करता था। प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि पुलिस इन लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करेगी। मौके पर थाना प्रभारी सुरेश मंडल, एसआई नियाज, अहमद और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

झारखंड में लंबे समय से साइबर अपराधी सक्रिय है। साइबर सेल के अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहें हैं। सबरंग समाचार भी सभी से अपील करता है कि अगर किसी तरह का संदिग्ध के बारे में जानकारी मिले तो नजदीक के पुलिस स्टेशन में जानकारी दें।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।