देवघर। साईबर अपराधियों पर एक बार फिर कसा शिकंजा, 11 साईबर अपराधी गिरफ्त में
- By rakesh --
- 19 Dec 2021 --
- comments are disable
देवघर। देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देवघर जिले के सारठ और देवीपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। देवघर के मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामूदा ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए जानकारी दी है। कि देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह के आदेश पर एक टीम का गठन करते हुए जिले के दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई जिसमें 11 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। और गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल फोन 35 सिम कार्ड 7 एटीएम कार्ड एक लैपटॉप चार पासबुक चार चेक बुक एक चार पहिया वाहन और ₹32000 नगद बरामद किया है।
मुख्यालय डीएसपी ने कहा है कि यह सभी शातिर ठग है। और लोगों को विभिन्न माध्यम से ठगी के शिकार बना रहे थे। लगातार मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर देवघर एसपी के निर्देशन पर टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है। यह सभी साइबर अपराधी विभिन्न तरह के पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करते हुए ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इसके अलावा फर्जी सिम के आधार पर फर्जी बैंक अधिकारी और फर्जी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर लोगों को झांसे में लेते हुए इनका ओटीपी हासिल कर लेते थे। और ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे।