चतरा। पुलिस ने हथियारों के साथ चार उग्रवादियों को धर दबोचा

चतरा// पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोली के साथ टीएसपीसी के 4 उग्रवादियों को पुलिस ने पकड़ा है।गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से 5.56 एमएम का दो रेगुलर इंसास, 5.56 एमएम का 178 चक्र जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक वायरलेस सेट, नक्सली रसीद, .315 बोर का 27 चक्र जिंदा कारतूस, 9 एमएम का चार चक्र जिंदा कारतूस व लेवी का छह हजार रुपए भी जब्‍त किया है। उक्‍त जानकारी SP ऋषभ कुमार झा ने दी। गिरफ्तार उग्रवादियों में टंडवा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव निवासी सह संगठन का एरिया कमांडर जगरनाथ उर्फ आजाद व दिलीप उर्फ चट्टान, टंडवा के उतराठी गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह, केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव निवासी अशोक गंझू और लावालौंग थाना क्षेत्र के गोदिया गांव निवासी पांडू उर्फ नितेश गंझू शामिल है।