रांची। सवा करोड़ लूट मामले में दोस्त ही निकला लूटेरा, पुलिस ने धर दबोचा
- By rakesh --
- 17 Apr 2021 --
- comments are disable
रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए करीब सवा करोड़ रुपए के लूट मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है… मामले में भुक्तभोगी का दोस्त अनमोल ही लूटेरा था। उनकने अपने कुछ अपरादी साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया… गिरफ्तार अपराधियों के पास से फिलहाल 73लाख 59 हजार 780 रुपए नकद बरामद हुए हैं साथ ही एक i10 कार और बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ… वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक फरार है और अनुसंधान जारी है…
बहरहाल इस घटना में पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी तो निभा दी है। लेकिन अब इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर इनती बड़ी रकम वैध या अवैध तरीके से ट्रांजक्शन की जा रही थी। साथ ही आम लोगों के लिए चेतावनी है कि इस तरह से पैसों को ले जाने के पहले पुलिस का संरक्षण ले, जिससे घटनाओं पर लगाम लग सके।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार।