बुंडू। पुलिस ने एक तस्कर के साथ भारी मात्रा में अफीम किया जब्त
- By rakesh --
- 31 Mar 2021 --
- comments are disable
बुंडू। (खूंटी)। पुलिस के लाख दावों के बाद भी झारखंड में अफीम की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रहा है। हालांकि राज्य की पुलिस ने कई इलाकों में अफीम और डोडा की खेप पकड़कर तस्करों पर लगाम तो लगाने में सफल रही है, लेकिन इस तस्करी को पूरी तरह से खत्म करना आसान नहीं दिखाई पड़ रहा है। इसी क्रम में खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने14 किलो अवैध अफीम और 95 किलो अफीम डोडा के साथ एक तस्कर नियरन मुंडू को गिरफ्तार किया है। अफीम तस्कर नियरन मुंडू को पुलिस ने अड़की थाना क्षेत्र के माइलपीड़ी गांव के घर से गिरफ्तार किया।
खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि अड़की थाना क्षेत्र के माइलपीड़ी इलाके में खेत से अफीम निकालने का कार्य किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर एसडीपीओ अमित कुमार, एसएसबी 26 वीं बटालियन उलिहातू के सहायक कमाण्डेन्ट अजित कुमार उपाध्यायनके नेतृत्व में इलाके में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी टीम में एसएसबी 26 वीं बटालियन उलिहातू के सशस्त्र बल और अड़की थाना के सैट सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
अफीम की तस्करी को रोकने में तो पुलिस लगातार सफलता हासिंल कर रही है। लेकिन झारखंड के कई इलाकों में अफीम की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है, जिससे अफीम की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पा रहा है। इसके लिए पुलिस को अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट करना होगा, तभी तस्करी पर रोक लगेगी।