लातेहार: नक्सलियों ने पोस्टर चिपका कर ठेकेदारों को चेतावनी दी

लातेहार जिला में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने अपनी धमक दर्ज करायी है. इस बीच जिले के सदर थानाक्षेत्र और चंदवा थानाक्षेत्र में पोस्टरबाजी की है।  जिसमें सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा और चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग यात्री शेड में पोस्टर चिपकाया।

नक्सलियों द्वारा चिपकाये गये पोस्टर में क्षेत्र में हो रहे कंस्ट्रक्सन कार्य में जुटे ठेकेदारों को चेतावनी के साथ धमकी दिया गया है और कहा गया है कि बगैर संगठन के अनुमति कोई कार्य आरंभ नहीं किया जाए । अवहेलना करने वालों के विरूद्ध फौजदारी कार्रवाई किया जायेगा। इधर सूचना के साथ घटनास्थल पहुंच स्थानीय पुलिस चिपकाये पोस्टर को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई।