चतराः बंदराहा जंगल से मिला नर कंकाल,इलाके में दहशत
- By admin --
- 20 Jul 2020 --
- comments are disable
चतरा के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदराहा जंगल से पुलिस ने नर कंकाल बरामद किया है। पुलिस ने जांच के लिए हजारीबाग लैब भेज दिया है। इधर नर कंकाल पर थाना क्षेत्र के निजरा गांव निवासी रामदेव यादव ने दावा किया है।
उन्होंने कहाकि गांव प्रेम प्रसंग के मामले में उनके पुत्र जितेंद्र कुमार का अपहरण कर तीनों लोगों ने मिलकर कर दी और हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेकने का आरोप लगाया है। रामदेव यादव का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व उसका पुत्र गांव की ही एक लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला था।
जिसके बाद लड़की के परिजन लड़की को अपने साथ अपने घर ले गए थे। घटना के बाद से जितेंद्र लापता था। शक है कि युवती के परिजनों ने जितेंद्र की हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंका है। इधर पुलिस रामदेव के बयान के आधार पर बरामद नर कंकाल की जांच कराते हुए मामले के अनुसंधान में जुटी है। पुलिस के अनुसार मामले में बरामद कंकाल का जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी