कोलकाता कैश कांड में कांग्रेसी विधायकों से ईडी की पूछताछ जारी !

कैश कांड मामले में विधायक राजेश कच्छप से ed दफ्तर में पूछताछ हुई. जानकारी के अनुसार विधायक राजेश कच्छप से पूछताछ के लिए ED ने एक लंबी फेहरिस्त तैयार रखा था। कड़े सवाल विधायक से ED के अधिकारियों के द्वारा किया गया।.इसके पूर्व 16 जनवरी को विधायक को हाजिर होने का आदेश दिया था.लेकिन उस तारीख को विधायक किसी निजी काम से दिल्ली रवाना हो गए थे.अपने अधिवक्ता के जरिये ED से समय की मांग किया था.जिसके बाद ED ने दोबारा विधायक को आज यानी सात फरवरी को बुलाया है.आज विधायक Ed दफ्तर पहुंच गए है.

बता दे कि 30 जुलाई को विधायक इरफान अंसारी,राजेश कच्छप और नमन विकसल कोंगाडी को बंगाल पुलिस ने  लाखो रुपये के साथ गिरफ्तार किया था.इसके बाद रांची के अरगोड़ा थाना में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने एक जीरो FIR दर्ज कराया था.इस केस में बताया गया था कि तीनों विधायक मिल कर सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे है.केस दर्ज होने के बाद तीनों विधायक को जेल भेज दिया गया था.
तीन माह जेल में रहने के बाद कोर्ट से बेल मिली और वह वापस झारखंड लौटे है.लेकिन अब इस केस को ED हैंड ओवर कर के जांच कर रही है.ED पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कही यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग का तो नहीं है.