रांची। अंकिता की मौत के बाद सरकार और प्रशासन की व्यवस्था की खुलने लगी पोल !

रांची। अंकिता की मौत के बाद सरकार और प्रशासन की व्यवस्था की खुलने लगी पोल !

अंकिता की मौत के बाद दो लड़कियों पर प्रताड़ना पर राज्यपाल भी गंभीर

एसिड अटैक में घायल बच्ची को सरकार एयर लिफ्ट कर दिल्ली करेगी शिफ्ट

रांची । दुमका की बेटी अंकिता को एकतरफा प्यार में सिरफिरे शाहरुख ने पेट्रोल डालकर आग जलाकर मारने के बाद जब मामला सुर्खियों में जैसे ही आया, राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खुलने लगी। अंकिता के मौत के बाद अब चतरा की एक बेटी का मामला सामने आया है, जिसमें सिरफिरे आशिक ने उक्त बच्ची पर एसिड अटैक किया है। बच्ची अब रिम्स में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। इधर रांची में एक बीजेपी की नेत्री सीमा पात्रा पर आरोप लगे हैं कि उसके घर में काम करनेवाली एक युवती को बुरी तरह से प्रताडित किया है, जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है।

अंतिका की मौत के बाद जगा प्रशासन

ये तीन मामले झारखंड मेंप्रशासन और सरकार के संज्ञान में तब आया जब मीडिया में इनकी खबरों को सुर्खियों में लाया गया। अब जहां मौत के गाल में असमय समा जानेवाली अंकिता के परिजनों को मुआवजा और सहानुभूति तो जरुर दी जा रही है, लेकिन इस सामले में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

इधर एसिड अटैक में घायल चतरा की एक बेटी पर अब सरकार और सरकारी महकमा जागृत हो गया है। इस बच्ची को दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाने की तैयारी है। सरकार ने एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स में जाकर इस बच्ची से मुलाकात की है। वहीं चतरा डीसी अबु इमरान की तरफ से इलाज के लिए एक लाख रूपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। मालूम हो बच्ची पर 5 अगस्त 2022 को हमला हुआ था।

इधर बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। बच्ची के बेहतर इलाज के लिए पूरी व्यवस्थआ देखी जा रही है। साथ ही अरगोड़ा थाना में सीमा पात्रा के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है।  सीमा पात्रा एक पूर्व आइएएस अधिकारी की पत्नी है।