देशभर में नक्सलियों के खात्मे की पहल, झारखंड में एक करोड़ का ईनामी गिरफ्त में तो महाराष्ट्र में 26 नक्सली ढेर

रांची। देशभर से नक्सलियों के खात्मे को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम तेज कर दी गई है। हालांकि मणिपुर में घात लगाकर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश जरुर की है। लेकिन कई राज्यों में नक्सलियों के खात्मे की तैयारी कर ली गई है। हालांकि पुलिस ने मणिपुर के इलाके में 26 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं झारखंड में एक करोड़ के इनामी नक्सली पुलिस के गिरफ्त में आ गया है। इसी तरह बिहार में भी पुलिस ने उग्रवादियों औरक नक्सलियों पर नकेल कस दी है। साथ ही साथ उन सभी राज्यों में नक्सली संगठन के कमजोर होने की सूचना आ रही है।

झारखंड में एक करोड़ के ईनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, संगठन हुआ कमजोर

झारखंड में एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी ने झारखंड में नक्सलियों की कमर तोड़ने की पहल कर दी है। प्रशांत दा उर्फ किशन दा माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य है। इनकी तालाश लंबे समय से पुलिस को थी। झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने गिरफ्तारी की विधिवत जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य में अब नक्सलियों का थाक्मा कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी के नक्सली या तो सरेंडर कर देंगे या पुलिसिया कार्रवाई में मारे जाएंगे। वहीं मौके पर आईजी ऑपरेशन एवी होमकर ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की टीम जिस तरह से एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही है और पुलिस को कामयाबी मिल रही है इससे साफ है कि जल्द से जल्द झारखंड को नक्सल मुक्त बनाया जाए।

महाराष्ट्र में 26 नक्सलियों को पुलिस ने किया ढेर

इधर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 50 लाख के इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल है। इलाके में पुलिस के साथ नक्सलियों की 12 घंटे से अधिक की मुठभेड़ हुई है। इसमें कई बड़े इनामी नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मारे गए नक्सलियों में पुरुष और महिला दोनों दस्ते के नक्सली शामिल है। हालांकि इस मुठभेड़ में चार जवानों के घायल होने की भी सूचना है।