लोहरदगा : कर्मियों को बंधक बना करीब 12 लाख रुपए के विद्युत उपकरण की लूट

कुडू़ थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 10 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लुटेरों ने टीको पावर सब स्टेशन के कर्मियों को बंधक बनाकर पावर ट्रांसफार्मर का क्वाइल समेत करीब 12 लाख रुपए के विद्युत उपकरण की लूट कर ली।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से सामान लाद कर चलते बने। उधर, गुरुवार की सुबह कर्मियों ने घटना की सूचना कुडू थाना पुलिस को दी। पुलिस जाँच मे जुट गयी है।

अपराधी रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक उत्पात मचाते रहे. पावर सब स्टेशन में रखे ग्रिड के लगभग तीन दर्जन एबी स्विच, बैट्री 2-2 वोल्ट का नया-पुराना 60 , चार्जर 3, कनेक्टर, 150 किलो कॉपर तार, नट वोल्ट, 3 बैटरी चार्जर, तीन ड्राम मोबिल के अलावा नया आरएनएम के काम के लिए रखे बिजली उपकरण का सारा नया स्विच सहित अन्य विद्युत उपकरण लूट ले गये।