ठगी कांड में गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, बरामद सामानों की दी जानकारी
- By admin --
- 25 Jul 2020 --
- comments are disable
जय नगर थाने में रामकृष्ण गोप पिता अकलू गोप ग्राम सतडीहा पोस्ट शर्माटांड के द्वारा 55 लाख से ठगी का मामला जय नगर थाने में दर्ज कराया गया था जिसके आलोक में कांड संख्या 143/20 दर्ज किया गया था।मामले को संज्ञान में लेते हुए अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
जिन्होंने शीघ्र ही कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से इस कांड में शामिल दो अभियुक्त नीतीश कुमार सिंह पिता वशिष्ट सिंह ग्राम झरकटहा थाना रेवती जिला बलिया तथा मुकेश मिश्रा पिता विनोद मिश्रा ग्राम बहादुरपुर थाना सतावर जिला बलिया को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर थाने में डीएसपी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रयुक्त किये गए एटीएम पीओएस मशीन एसबीआई पासबुक चेक बुक दो मोबाइल तथा आवश्यक बरामद कागजातों की जानकारी दी गयी। विभिन्न खातों में जमा 6:30 लाख की राशि को फ्रीज कर दिया गया। जयनगर थाना प्रभारी श्याम लाल यादव ने बताया कि कांड का लिखित आवेदन दिया गया था।
ये थे टीम में शामिल
इस टीम में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार विशाल पांडेय, एएसआई निसार अहमद, कुणाल कुमार सिंह, ओझा तकनीकी शाखा प्रभारी। गौरतलब हो कि इस मामले को लेकर थाने में कांड संख्या 396/470/406/120 दर्ज किया गया था. बताते चलें कि ठगी में 55 लाख रुपया का चिटफंड किया गया था. मामले के उद्भेदन में जयनगर पुलिस के सभी सशस्त्र जवान शामिल थे