धनबादः संदिग्ध युवकों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद- पुलिस

मोबाइल दुकान में हुई चोरी

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ कुम्हार पट्टी स्थित मोबाइल दुकान में बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग लाखों रुपए के सामान सहित 70 हजार रुपये नगद चोरी कर ली। 

दुकान संचालक ने बताया कि देर रात 12:00 बजे के बाद कुछ लड़के दुकान के आसपास घूमते देखे गए। जिनपर शक हैं कि दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुसे। सीसीटीवी में भी इनका तस्वीर हैं। सीसीटीवी में रात 2 : 20 में चोर के घुसने का फुटेज है।

कहा कि कई कीमती मोबाइल, स्पीकर, लैपटॉप सहित 70 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। इस बाबत उन्होंने धनसार पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

जिस पर पुलिस जांच की बात कह रही है। दुकान संचालक ने बताया की देर रात युवकों की संदिग्ध गतिविधियां उनके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। जो पुलिस को दिया गया है जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी  है।

मालूम हो कि धनबाद जिले में लॉकडाउन के बाद से ही चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जिसके बाबत शुक्रवार को एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में थानेदारों को कड़े निर्देश दिए थे। जिले में इन दिनों असामाजिक तत्वों का मनोबल चरम पर है। ऐसे में पुलिस को और सतर्क होने की जरूरत है।