पलामू। अत्याधुनिक हथियारों के साथ जब नक्सली भवानी ने किया सरेंडर

डालटनगंज।  पलामू ज़िले के डालटनगंज मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय में JJMP का सबजोनल कमांडर भवानी भुइयां उर्फ भागीरथी ने  आत्मसमर्पण किया। डीआईजी राजकुमार लकड़ा,एसपी चंदन सिन्हा, डीसी शशि रंजन,एसडीपीओं के विजय शंकर के समक्ष किया जब भवानी ने सरेंडर किया तब सभी के आंखे फटी की फटीूरह गई। अत्याधुनिक हाथियारों और गाला बारूद से लैश इस नक्सली को पुलिस के लोग भी बिना पलक झपरकाए देख रहेथे।

 

 

भवानी भुइयां को ज़िला प्रशासन के द्वारा एक लाख रुपये का दिया चेक साथ ही माला पहनाकर और बुके देकर समानित भी किया । पलामू ज़िले के रामगढ़ के हुटार का रहनेवाला है भवानी उर्फ भागीरथ भुईंया,महेश भुईंया और रामसुंदर राम के इनकाउंटर के बाद बना था कमांडर। पांच बड़ी घटनाओं का अंजाम का आरोपी है भवानी भुइयां,वर्ष 2016 से दस्ते में शामिल है भवानी भुइयां , भवानी भुइयां के पास से आत्मसमर्पण के दौरान बरामद किया गया समान की सूची है – एक इंसास राइफल,इंसास राइफल का मैगजीन तीन पीस,इंसास राइफल की गोली 83 चक्र, एक एच ई 36 ग्रेनेड,कैपिंग इक्यूपमेंट, जेजेएमपी लेटरहेड,गोली रखने का दो पाउच , डीआईजी राजकुमार लकड़ा,उपायुक्त शशि रंजन,एसपी चंदन सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की दी जानाकारी ।