रांची : आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया तुपुदाना थाना का घेराव
- By admin --
- 03 Aug 2020 --
- comments are disable
तुपुदाना ओपी के एएसआई कामेश्वर रविदास हत्या मामले में पांच लाेगों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध कर दिया और तुपुदाना थाना का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों को छोड़ने की मांग की।पुलिस ने लोगों को काफी समझाया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार पांचों आरोपी निर्दोष हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अजीत तिर्की, सावन उरांव, स्टीफन, जगतपाल और भोला शामिल है। कामेश्वर की हत्या 30 जुलाई की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच की गई थी। तुपुदाना पुलिस ने सबसे पहले एक अभियुक्त अजीत तिर्की को गिरफ्तार किया। उसके घर से खून लगा कपड़ा भी बरामद किया है। अभियुक्त अजीत घटना के दिन वही कपड़ा पहन रखा था। पुलिस की पूछताछ में उसने सारी बात सामने रख दी।
खाने -पीने के दौरान मामूली बहस हुई और कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार, कामेश्वर रविदास घटना वाले दिन छह-सात लोगों के साथ महुआ टोली स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बैठकर खा-पी रहे था। उसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हुई और कामेश्वर रविदास ने गाली देना शुरू कर दिया।
इसी बात को लेकर उसने पत्थर उठाया और कामेश्वर पर चला दिया। पत्थर कामेश्वर के सिर में लगा और वह वहीं पर गिर पड़ा। इनलोगों को लगा कि वह मर गया। डर से सभी ने कामेश्वर को उठाया और उसे पुगड़ू पत्थर खदान के पास ले गए और 45 फीट ऊंचाई से नीचे फेंक दिया।