रांची: हिंदपीढ़ी में व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूल कर दे दी जान

लाह फैक्ट्री रोड, कटहर कोचा के पास लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति सुमित तिर्की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मामला हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम भेज दिया है।

जब लोगों ने देखा तो युवक का शव फांसी से लटका पाया। घटना के बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। फ़िलहाल के कारणों का पता नहीं चल सका है।