सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- By rakesh --
- 30 Aug 2022 --
- comments are disable
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, सितंबर के महीने में बैंक 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे तथा चौथे शनिवार और रविवार के नियमित अवकाश भी शामिल हैं। अगर शनिवार और रविवार की छुट्टियों की गिनती न करें तो भी सितंबर महीने में बैंक 8 दिन बंद रहेंगे।
सितंबर महीने में पड़ने वाली बैंक हॉलिडे में से कई क्षेत्रीय हैं। ऐसे में हो सकता है कि एक राज्य में जिस दिन बैंक खुले हों, दूसरे राज्य में उस दिन बंद हों। बता दें कि गणेश चतुर्थी और नवरात्र जैसे पर्व सितंबर में ही पड़ रहे हैं। अगस्त में भी अलग-अलग राज्यों में छुट्टी के कारण 18 दिन बैंक हॉलिडे था।
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सितंबर में बैंक की छुट्टियां इस प्रकार
1 सितंबर: गणेश चतुर्थी दूसरा दिन- पणजी
6 सितंबर: कर्म पूजा- रांची
7 सितंबर: पहला ओणम- कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
8 सितंबर: तिरुवोनम कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
9 सितंबर: इंद्रजात्रा- गंगटोक
10 सितंबर: श्री नरवाना गुरु जयंती- कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस- कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
26 सितंबर: नवरात्रि स्थापना/चौरेन हौबा- जयपुर, इंफाल