मनोज तिवारी रांची पहुंचे, कहा राज्य सरकार कलाकारों के प्रति गंभीर नहीं
- By rakesh --
- 28 Aug 2023 --
- comments are disable
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह उत्तर पूर्वी दिल्ली के वर्तमान सांसद मनोज तिवारी रांची पहुंचे।
भाजपा युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने रांची एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत।
आज दिनांक 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष, उत्तर पूर्वी दिल्ली के वर्तमान सांसद,फिल्म अभिनेता सह लोक गायक मनोज तिवारी जी आज रांची पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक सह भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी जी ने आज सुबह 09 10 बजे रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत एव अभिनंदन किया। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता अयाज खान जी भी उनके साथ थे। मौके पर मुख्य रूप से अमित कुमार,बी के त्रिपाठी, समेत कई लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मनोज तिवारी जी ने कहा कि भोजपुरी एक मीठी भाषा है। झारखंड राज्य प्रकृति का एक नायाब तोफा है। यहां के लोग और मोशम दोनों मृदुल हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कलाकारो के विकास प्रति गंभीर नहीं हैं। वे सरकार के पतरातू में बन रही फिल्म सिटी के कार्य रुकने से बहुत आहत है। कलाकार एक खज़ाना है जिसे जैसे तोले उसमें ईमानदारी की खून ही दिखती है। उन्होंने राज्य सरकार को अपने कलाकारो के प्रति सहज रखने को कहा। इसके बाद वो अपने निजी वाहन से निजी कार्यक्रम के लिए गिरिडीह के लिए रवाना हुए।