रांची। क्रिकेट की दुनिया के बादशाह धोनी बनेंगे खेती के ब्रांड अंबेसडर

रांची।  क्रिकेट जगत के सितारे महेन्द्र सिंह धोनी ने जहां क्रिकेट में दुनिया में अपना और देश का नाम रौशन किया है, वहीं अब खेती के क्षेत्र में भी एक अलग मुकाम स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रांची के इस राजकुमार ने जहां अपने शानदार क्रिकेट के कारण दुनिया में सिर्फ अपना ही नहीं रांची का नाम भी रौशन किया है। अब जहां धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके है, तब उन्होंने रांची में एक फार्म हाउस की स्थापना की है। इस फार्म हाउस में जहां फलों और सब्जियों की खेती हो रही है, वहीं यहां के उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ साथ दूसरे देशों के बाजार में भी भेजने की तैयारी है। यही कारण है कि महेन्द्र सिंह धोनी को जहां कई नामी-गिरामी कंपनियों ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है, वहीं अब उन्हें झारखंड सरकार ने कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए ब्रांड एंबंसडर बनाने की योजना बनायी है।

राज्य में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस बारे में सरकार की तरफ से धोनी को एक प्रस्ताव भी भेजने की तैयारी की है। धोनी अगर सरकार के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लते हैं, तो एक बार फिर धोनी को लोग विश्व के पटल पर नए अंदाज में देख सकते हैं। बहरहाल क्रिकेट जगत में दुनिया में देश का नाम रौशन करनेवाले महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है। अब देखना है कि कृषि के क्षेत्र में धोनी को लोगों से कितना समर्थन मिल पाता है, क्योंकि उनके द्वा किए जा रहे कार्यों से राज्य सरकार ने उनकी सराहना कर ब्रांड अंबेसडर बनाने का प्रस्ताव सामने रख दिया है।