रांची। कोविड सर्किट बनाकर मरीजों को सेवाएं बढ़ाएगी हेमंत सरकार
- By rakesh --
- 23 Apr 2021 --
- comments are disable
रांची व जमशेदपुर के बीच कोविड सर्किट
रांची। झारखंड सरकार अब कोविड सर्किट के माध्यम से मरीजों के बेहतर सेवा देने की पहल करेगी। इसके तहत रांची और जमशेदपुर के अस्पतालों में मरीजों को अगर ऑक्सीजन युक्त बेड नहीं उपलब्ध होती है तो उन्हें निकटतम जिले में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । इसके लिए राज्य सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है । कोरोना मरीजों को अब कोविड सर्किट के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ।
मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
इस सिलसिले में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कल दो कोविड सर्किट का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह कोविड सर्किट रांची और जमशेदपुर में होगा । ज्ञात हो कि कोरोना मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मुख्यमंत्री लगातार प्रयास करते आ रहे हैं । इस सिलसिले में कोविड सर्किट के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराया जा रहा है। जो कोरोना संक्रमित मरीज़ इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं वे 104 नम्बर पर कॉल कर के अपने निकटवर्ती ज़िला के अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है।