रांची : सीएम के साथ-साथ तीन लोगों की आई कोरोना जांच की रिपोर्ट
- By admin --
- 11 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को कोरोना जांच के लिए अपने-अपने सैंपल दिये। मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गये।
कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
तीन लोगों (हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन एवं सीएम के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव) की रिपोर्ट आ गयी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना की जांच करानी चाहिए। खासकर उन लोगों को, जिनमें थोड़ा-सा भी कोरोना का लक्षण दिखाई दे। समय रहते यदि लोगों में लक्षणों का पता चल जाये, तो इससे उनका उपचार करने में जहां सहूलियत होगी।
सीएम ने किया था खुद को होम कोरेंटाईन
वहीं, इसके संक्रमण के बढ़ रहे खतरे को नियंत्रित भी किया जा सकेगा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हाल ही में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा महतो के संपर्क में आये थे। पिछले दिनों उन दोनों की कोरोना जांच हुई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद को एहतियात के तौर पर होम कोरेंटन कर लिया। शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास जाकर हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी के स्वाब के सैंपल लिये।