साहिबगंजः कोरोना को लेकर घर-घर हो रही स्क्रीनिंग
- By admin --
- 12 Jul 2020 --
- comments are disable
साहिबगंजः कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उधवा के मीरनगर, राधानगर कांटेन्मेंट और बफ़र ज़ोन में मेडिकल टीम घर घर जा कर स्क्रीनिंग कर रही है। इन जगहों पर संक्रमित मरीज़ पाए जाने के बाद जिला एक्शन में आ गयी है। इस इलाके में जिला प्रशासन लोगों को आवश्यक राशन भी उपलब्ध करा रहा है।
मेडिकल टीम स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर नज़र रख रही है ताकि किसी भी प्रकार के लक्षण मिलते ही उन्हें तत्काल मेडिकल सुविद्या दी जा सके। जिला प्रशासन कंटेन्मेंट ज़ोन क्षेत्र में लोगों की मदद के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहा है। कंटेन्मेंट ज़ोन क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच में सभी लोग सामान्य पाए गए हैं। इन लोगों को 14 दिनों तक कंटेन्मेंट ज़ोन के अंदर हीं रखा जायेगा। अभियान में सीडीपीओ, सेविका, डॉक्टर्स और प्रखण्ड के पदाधिकारी क्षेत्र में लगातार डटे हुए हैं।
चंदवा प्रखंड के रूद गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव
वहीं चँदवा प्रखंड के बरवाटोली पंचायत के रुद में 3 कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं। इसमें 40 वर्षीय पुरुष, 3 साल की पोती और 2 साल की पोती शामिल है। इस व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री विजयवाड़ा था। 3 तारीख को अपने गाँव रुद आने के बाद होम क्वारंटीन में था। तीनों कोरोना पॉज़िटिव के अलावा उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी कोविड सेंटर राजहरा लातेहार भेज दिया गया है। रुद गाँव को सील करके एक-एक घर की स्क्रीनिंग की जायेगी।